Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर 2 कारों की टक्कर से दो युवकों की मौत और दो गंभीर घायल- गीता जयंती देखने मेरठ से आ रहे थे चारों

बीते दिन यानि गुरूवार को अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। करनाल के शामगढ़ के पास दो गाड़ियों की टक्कर होने से दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हैं। सभी मेरठ उत्तर प्रदेश से कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर पर गीता जयंती समारोह देखने के लिए निकले थे। जब वे करनाल से आगे निकले तो एक गाड़ी ने लिंक रोड से आते ही उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए

मिली जानकारी के मुताबिक नरायणा कलोनी रोहटा रोड मेरठ उतरप्रदेश निवासी बीर सिंह पुत्र सुरजा सिंह ने बताया कि गुरुवार को वे अपने साथी गांव लखवाया जिला मेरठ निवासी समरपाल पुत्र खडक सिंह व मुनेदर पाल के साथ ड्राइवर तेज विहार कालोनी रोहटा रोड मेरठ निवासी प्रवीन कुमार पुत्र विजय सिंह के साथ कुरुक्षेत्र जा रहे थे।

प्रवीन कार को ठीक रफ्तार से चलाता हुआ करनाल से कुरुक्षेत्र की तरफ जा रहा था। जब वे शामगढ से थोड़ा आगे रिलायंस पट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी लिंक रोड से एक गाड़ी नंबर HR02U6600 आई। जिसका चालक गाड़ी को तेज गति से चला रहा था। उसने सीधी टक्कर उनकी गाड़ी में मारी। टक्कर लगते ही उनकी गाड़ी डिवाडर पर चढ़ गई। गाड़ी की अगली सीट पर बैठे मुनेदर पाल, ड्राइवर प्रवीन कुमार व पिछली सीट पर बैठे समरपाल व उसे काफी चोटें आईं।

राहगीरों ने एंबूलेंस बुलाकर चारों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल करनाल में दाखिल करवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने समरपाल व मनेदर पाल को मृत घोषित कर दिया। जिनका शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। बाकी दोनाें का उपचार चल रहा है। टक्कर मारने वाली गाड़ी के लापरवाह चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version