हरियाणा के सोनीपत में सोमवार शाम को सहकारी समिति की 2 बसों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।

हादसे में करीब 50 लोग घायल हो गए। 45 घायल यात्रियों को अस्पताल लाया गया। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।

खरखौदा अस्पताल में घायलों की बढ़ती संख्या के कारण बेड कम पड़ गए। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को रोहतक PGI रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। DC ने SDM श्वेता सुहाग को अस्पताल भेजा। वहीं, ACP जीत बेनीवाल मौके पर पहुंचे ओर हालात का जायजा लिया।

वहीं, एक बस (HR69D-6570) के ड्राइवर हरमेंद्र (45) की रात को मौत हो गई। वह खरमान का रहने वाला था। दुर्घटना में उसे गहरी चोट लगी थी।

हादसे का कारण फिलहाल तेज रफ्तार माना जा रहा है। मौके घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने के लिए स्कूल बस का सहारा लिया गया। अस्पताल में चीख-पुकार का माहौल था, जबकि परिजन अपने घायल रिश्तेदारों को ढूंढते नजर आए।

खरखौदा-बहादुगढ़ रोड़ पर देर शाम दो बसों की आपस में भिड़ंत होने के सूचना मिलते ही डीसी डॉ. मनोज कुमार के निर्देश पर एसडीएम श्वेता सुहाग घायल यात्रियों का हाल जानने सिविल अस्पताल पहुंची।

डॉक्टरों को निर्देश दिए कि सभी घायल यात्रियों का प्राथमिक इलाज कर उनको पीजीआई रेफर करें ताकि उसका अच्छे से इलाज हो सके। एसडीएम ने हादसे में घायल यात्रियों के प्रति दुख जताते हुए कहा कि पूरा प्रशासन घायल यात्रियों के साथ खड़ा है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!