Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में धुंध के चलते भिड़ी 2 बसें: 14 लोग घायल, एक प्राइवेट तो दूसरी यूनिवर्सिटी की

हरियाणा के रोहतक में सोनीपत रोड पर दो बसों की भिड़ंत हो गई। प्राथमिक सूचना के तहत इस हादसे में करीब 14 लोगों को चोटें आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है। इन दोनों बसों में एक प्राइवेट बस थी और दूसरी सोनीपत यूनिवर्सिटी की।

बुधवार सुबह के समय सोनीपत रोड पर गांव कंसला के पास प्राइवेट बस व सोनीपत यूनिवर्सिटी की बस की टक्कर हो गई। सुबह के समय धुंध भी अधिक थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसा धुंध के कारण हुआ है। धुंध अधिक होने के कारण दृश्यता भी कम थी।

जांच में जुटी पुलिस
आईएमटी पुलिस थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि उन्हें डायल 112 से सूचना मिली थी कि गांव कंसाला के पास दो बसों की टक्कर हो गई। जिसकी सूचना पर जांच अधिकारी को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

दोनों बसों की टक्कर में करीब 43 वर्षीय अशोक, 60 वर्षीय दिलबाग, 34 वर्षीय प्रदीप, 41 वर्षीय बबीता, 20 वर्षीय विकास, 19 वर्षीय प्रियांशु, 14 वर्षीय हिमांशु, 66 वर्षीय देव सिंह, 28 वर्षीय अन्नु, 27 वर्षीय सोनम, 20 वर्षीय मुस्कान, 27 वर्षीय नसीब, 34 वर्षीय संतोष व 50 वर्षीय प्रताप घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में भर्ती करवाया गया है।

Exit mobile version