Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल में 2 BJP कैंडिडेट निर्विरोध चुनाव जीते; कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिए, हालांकि जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है

हरियाणा निकाय चुनाव में करनाल नगर निगम से भाजपा के 2 उम्मीदवार निर्विरोध पार्षद चुनाव जीत गए हैं। इनमें वार्ड 8 से संकल्प भंडारी और वार्ड 11 से संजीव मेहता शामिल हैं। भंडारी के समर्थन में निर्दलीय खड़े यशपाल मित्तल और विष्णु शर्मा ने नामांकन वापस ले लिया।

वहीं संजीव मेहता के सामने निर्दलीय खड़े गन्नी विर्क ने भी नामांकन वापस ले लिया। इस वजह से संकल्प और संजीव के सामने कोई उम्मीदवार नहीं है। हालांकि जीत की औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।

चर्चा है कि दोपहर 3 बजे तक 4 और उम्मीदवार भाजपा के समर्थन में नामांकन वापस ले सकते हैं। ऐसे में करनाल 20 वार्ड में से करीब 6 पर भाजपा पहले ही चुनाव जीतती हुई नजर आ रही है। इससे पहले सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन कांग्रेस के वार्ड 8 से उम्मीदवार राकेश अरोड़ा ने नामांकन ही नहीं भरा था। वार्ड 20 से कांग्रेस ने निर्दलीय उम्मीदवार रामपाल शर्मा को समर्थन दिया था। उन्होंने भी नामांकन नहीं भरा।

इसके अलावा करनाल से CM नायब सैनी के खिलाफ 2024 में उपचुनाव और इसके बाद विधानसभा चुनाव के उम्मीदवार तिरलोचन सिंह भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कांग्रेस नेता त्रिलोचन सिंह का कहना है कि वे कांग्रेस में घुटन महसूस कर रहे थे। उन पर झूठे इल्जाम लगाए जा रहे थे कि मैंने विधानसभा चुनावों में भाजपा का साथ दिया।

Exit mobile version