Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा विधानसभा में खट्‌टर सरकार वाले 2 बिल वापस, कार्यवाही आधे घंटे बढ़ाने पर विपक्ष ने आपत्ति जताई

हरियाणा विधानसभा सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही समाप्त हो गई है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से कार्यवाही फिर शुरू होगी। सोमवार को सीएम नायब सैनी ने जॉब सिक्योरिटी बिल पेश किया।

इस पर कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा, इस बिल में आरक्षण का कोई जिक्र नहीं है। पर्ची खर्च के मुद्दे पर गीता भुक्कल ने कहा, मुख्यमंत्री जी हमारे पास भी कई भाजपा नेताओं की पर्चियां हैं।

उन्होंने इस मामले पर सीएम की मुस्कुराहट पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी हंसिए मत, आप बच्चों के साथ ये गलत काम कर रहे हैं। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने विरोध जताया। गीता भुक्कल ने कहा, मंत्री ने पूरा बिल पढ़ा ही नहीं है।

इससे पहले 2023 में खट्‌टर सरकार के दौरान पास किए गए 2 विधेयक वापस लिए गए हैं। इनमें ऑनरेबल डिस्पोजल ऑफ डेडबॉडी और हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक शामिल हैं। CM नायब सैनी ने कहा कि दोनों विधेयकों को केंद्र ने मंजूरी नहीं दी है। इन्हें राष्ट्रपति के पास भेजा गया था, लेकिन केंद्र ने कमियां बताकर वापस भेज दिया है। अब नए सिरे से इन दोनों विधेयकों को लाने से पहले इन्हें सदन में निरस्त किया गया।

ऑनरेबल डिस्पोजल ऑफ डेडबॉडी बिल में तो प्रावधान किया गया था कि कोई भी शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। ऐसा करने पर 6 माह से 5 साल तक कैद व एक लाख रुपए तक का जुर्माना तय किया गया था।

वहीं हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक संगठित अपराध में शामिल होने पर उम्रकैद और प्रॉपर्टी अटैच तक के प्रावधान थे।

हरियाणा सदन की कार्यवाही आधे घंटे बढ़ाने पर विपक्षी विधायकों ने आपत्ति जताई। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, सदन की कार्यवाही कल तक स्थगित की जाए, बचे हुए काम पर कल चर्चा हो। स्पीकर ने विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया।

पर्ची खर्च के मुद्दे पर गीता भुक्कल ने कहा, मुख्यमंत्री जी हमारे पास भी कई भाजपा नेताओं की पर्चियां हैं। उन्होंने इस मामले पर सीएम की मुस्कुराहट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी हंसिए मत, आप बच्चों के साथ ये गलत काम कर रहे हैं। इस पर मंत्री कृष्ण बेदी ने विरोध जताया। गीता भुक्कल ने कहा, मंत्री जी ने पूरा बिल पढ़ा ही नहीं है।

Exit mobile version