Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

2 बाइक सवारों ने बंदूक के बल पर ज्वेलरी शॉप पर की लाखों की लूट:दुकानदार के सिर में पिस्तौल का बट मार कैश, सोने-चांदी के जेवर व हीरे का हार ले गए

2 बाइक सवारों ने बंदूक के बल पर ज्वेलरी शॉप पर की लाखों की लूट:दुकानदार के सिर में पिस्तौल का बट मार कैश, सोने-चांदी के जेवर व हीरे का हार ले गए

वारदात सदर थाना के पास में हुई है। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शहर में तुरंत नाकाबंदी की गई, लेकिन लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा।

अभी यह सामने नहीं आया है कि कुल कितने कैश और आभूषणों की लूट हुई है। पुलिस दुकानदार से पूछताछ कर रही है।

गोहाना रोड पर सदर थाना के पास यूनीक ज्वेलर्स के नाम से आभूषण की दुकान है। शुक्रवार दोपहर को इसका मालिक जितेंद्र वर्मा दुकान पर था। इसी बीच 2 युवक बाइक पर आए और दुकान में घुस गए। युवक ने दुकानदार पर पिस्तौल तान दी और कैश और सोने के आभूषण देने को कहा।

दुकानदार ने मना किया तो उसको गोली मारने की धमकी दी। इस बीच जितेंद्र वर्मा के सिर पर पिस्तौल की बट से वार किया गया। वह इससे लहूलुहान हो गया। लुटेरे इसके बाद दुकान से कैश, सोने चांदी के जेवर और एक हीरे का हार लेकर फरार हो गए। लुटेरों के जाते ही दुकानदार ने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी।

Exit mobile version