Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 2 भाइयों ने की आत्महत्या: मरने से पहले कहा- महिला ने झूठे केस में फंसाया

पानीपत में 2 चचेरे भाइयों ने आत्महत्या कर ली है। दोनों भाइयों पर एक महिला से छेड़छाड़ और गाली-गलौज करने का आरोप था। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि दोनों भाइयों को थाने में भी खूब पीटा गया। जिससे आहत होकर उन्होंने आत्महत्या करने जैसा बड़ा कदम उठाया। मृतकों की पहचान शाहबाज और कैफ के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों भाई घर से निकलकर ताऊ देवी लाल पार्क में गए और जहर निगल लिया।

मृतक कैफ का मरने से पहले का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने अपनी मौत का कारण बताया। उसने कहा कि महिला ने थाने में झूठी शिकायत दी। मृतक ने कहा थाने में हमारी एक भी बात नहीं सुनी। थाने में भी हमारी पिटाई की। जिससे परेशान होकर हम दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

मृतक के परिजनों के अनुसार, 8 नवंबर को इंसार बाजार में सलारगंज गेट के पास दोनों भाई शाहबाज और कैफ मोमोज खाने गए थे। इस दौरान दोनों भाइयों की एक महिला से कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई और महिला ने दोनों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि थाने में दोनों भाइयों को टॉर्चर किया गया।

महिला ने दोनों चचेरे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और उसके जेवर व पैसे लूटने की बात भी कही। इसी बात के तनाव में दोनों ने पानीपत के देवीलाल पार्क में जाकर जहर खा लिया। इसके बाद रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दोनों भाइयों की मौत हो गई।

परिजनों ने बताया कि दोनों मोमोज खा रहे थे। वहां एक महिला भी मोमोज खा रही थी। तभी युवक के पास उसके दोस्त का फोन आया, उसने अपने दोस्त को गाली दी। महिला ने पूछा कि गाली क्यों दे रहा है। इसके बाद कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसके बाद महिला ने थाने में झूठी शिकायत दर्ज करा दी। महिला ने दोनों को धमकाया। इससे आहत होकर दोनों ने आत्महत्या कर ली।

Exit mobile version