Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक से 2 बालिग युवतियां हुई लापता, परिजनों ने ढूँढा- नहीं मिला सुराग; तलाश में जुटी पुलिस

रोहतक से 2 युवतियां दिनदहाड़े घरों से हुई लापता हो गई। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैली है। दोनों युवतियों की उम्र करीब 19 वर्ष थी और दिनदहाड़े घर से गायब हुई हैं। बालिग होने के बाद लापता होने की घटनाएं अधिक हो रही हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।

पहले मामले में जिला सोनीपत के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक में किराए के मकान में रहता है। रविवार दोपहर तक उसकी बेटी घर पर थी, लेकिन दोपहर करीब 2 बजे वह बिना बताए कहीं चली गई। जिसकी उम्र करीब 19 वर्ष है और वह घर से लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। आसपास व रिश्तेदारियों में भी पूछताछ की, लेकिन युवती की जानकारी नहीं मिली। आखिरकार इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके शुरू कर दी है।

दूसरे मामले में रोहतक की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी एक करीब 19 वर्षीय बेटी है। जो शनिवार दोपहर तक घर पर थी। दोपहर करीब 12 बजे वह बिना बताए घर से गायब हो गई। घर वालों ने उसे तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा।रिश्तेदादरियों में भी युवती का पता किया तो वहां भी कुछ जानकारी नहीं मिली। परिवार भी अपने स्तर पर खोजने में जुटा हुआ है। इधर, मामले की शिकायत पुलिस को दी गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस युवती की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version