Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में स्कूल चोरी मामले के 2 आरोपी गिरफ्तार: वारदात में शामिल बदमाश पुलिस गिरफ्त में


रोहतक पुलिस की टीम ने गांव बनियानी मे स्थित स्कूल मे हुई चोरी की वारदात को हल करते हुये वारदात मे शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।। आरोपियो को पेश अदालत किया गया है। अदालत के आदेश पर आरोपियो को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि जी.जी.एस.एस.एस बनियानी स्कूल के प्रिंसिपल की शिकायत के आधार पर थाना कलानौर मे अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई। प्रारंभिक जांच मे सामने आय़ा कि दिनांक 21.01.2026 को सुबह के स्कूल के ताले टूटे हुये मिले। स्कूल से सीपीयू, प्रिंटर व अन्य सामान चोरी हुआ मिला।
मामले की जांच मुख्य सिपाही जितेन्द्र द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 18.05.2026 को आरोपी शेरसिंह पुत्र धीर निवासी नोनंद व रवि पुत्र अजमेर निवासी जिंदराण को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-
1 शेरसिंह पुत्र धीर निवासी नोनंद

  1. रवि पुत्र अजमेर निवासी जिंदराण
    रजिस्ट्रड केसः-
    अभियोग संख्या 22 दिनांक 21.01.2026 धारा 305, 331(4) बीएनएस थाना कलानौर

Exit mobile version