रोहतक पुलिस की टीम ने बालकनाथ कालोनी जींद रोड निवासी दीपक की चाकू से वार की गई हत्या की वारदात को हल करते हुए वारदात में शामिल रहे दो आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को आज पेश अदालत किया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी थाना शहर रोहतक निरीक्षक देशराज सिंह ने बताया कि दिनांक 26.06.2022 को रात के समय पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि दीपक उम्र 16 साल को मतृ अवस्था मे अस्पताल लाया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक युवक की पहचान दीपक पुत्र कर्ण निवासी बालक नाथ कॉलोनी जींद रोड रोहतक के रुप मे हुई। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित कर जांच शुरु की गई।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दिनांक 26.06.2022 को दीपक के पिता को सूचना मिली की दीपक को चाकू छूरी से चोटे मारी है जिसे सिविल अस्पताल ले जाया गया है। चोटो के कारण दीपक की मौत हो गई। दीपक के पिता ने दीपक के साथ शुभभ से अपने लडके के मृत्यु के बारे मे पूछताछ करने पर शुभभ ने बताया कि वह और दीपक सांय करीब 6.30 बजे बाबा कपिल पूरी डेरा रोहतक के सामने से गुजर रहे थे। तभी अमन व उसके अन्य दोस्त आए दीपक के पास आए। अमन ने दीपक को दो दिन पहले घोडी को लेकर हुए झगडे का सबक सिखाने का बोलते हुए अपने हाथ मे लिए हुए चाकू से दीपक की गर्दन व पेट पर वार कर दिया। दूसरे युवक ने दीपक के बाये कंधे व पासु मे वार किए। शुभभ के शोर मचाने पर दोनो युवक मौके से फरार हो गये। चोटे के कारण दिपक जमीन पर गिर गया जिसे ईलाज के लिए अस्पताल लाया गया। डॉक्टर द्वारा दीपक को मृत घोषित किया गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए हवाले किया गया।

मामले की जांच पी/एसआई सोनू द्वारा अमल मे लाई गई। दौराने जांच दिनांक 28.06.2022 को पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी अमन पुत्र विनोद निवासी नेहरु कालोनी रोहतक व रवि पुत्र महिपाल निवासी शिव कालोनी रोहतक को गिरफ्तार किया गया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!