पुलिस को दी शिकायत में महिला बिंदु ने बताया कि वह सेक्टर 3 की रहने वाली है। उसके मोबाइल फोन पर एक नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बीएसएनएल का कर्मचारी बताया। ‌उसने बिंदू को उसके दूसरे नंबर की जानकारी बताते हुए कहा कि आपका यह बीएसएनएल का नंबर अगले 24 घंटे में बंद हो जाएगा, क्योंकि इसकी केवाईसी अपडेट नहीं है। इसलिए आप इस नंबर में 10 रुपए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से डाल दें। ट्रांजेक्शन करने के लिए ठग ने एक लिंक भेजा था। बिंदु ने उस लिंक पर जाकर 10 रुपए अपने नंबर में डाले। इसके ठीक बाद ठग ने उसके खाते से 49 हजार रुपए निकाल लिए। यह राशि निकलते ही तुरंत उसने बैंक के नंबर पर कॉल करके खाता ब्लॉक करने की रिक्ववेस्ट डाली, इतने में ठग ने 49 हजार, 49 हजार और 1 लाख और निकाल लिए। ठग ने कुल 2.47 लाख रुपए उसके खाते से निकाल लिए।

 ठग पहले आपके पास चल रहे मोबाइल नंबर की जानकारी इक्ट्ठा करते हैं। इसके बाद उसमें कितना बैलेंस है, इसकी जानकारी जुटाते हैं और फिर जिन नंबर में रिचार्ज नहीं होता है, उस उपभोक्ता के पास उसी कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन करते हैं और रिचार्ज करने के लिए एक लिंक भेजकर खाता खाली कर देते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!