Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कबाड़ी गोदाम से 2.20 का कैश चोरी: पांच माह से काम पर रह रहे ठेकेदार ने दिया वारदात को अंजाम, आरोपी हुए सीसीटीवी में कैद

Panipat: पानीपत के गांव सौंदापुर स्थित एक कबाड़ी गोदाम की अलमारी से 2.20 लाख की नकदी चोरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक चोरी करने वाले कोई और नहीं, ब्लकि गोदाम पर काम करने वाला ठेकेदार, उसका भाई व अन्य लेबर है। चोरी कर फरार होते हुए आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरु कर दी है।

पुराना ओद्योगिक थाना पुलिस को दी शिकायत में अजय ने बताया कि वह गांव सौंदापुर का रहने वाला है। वह प्लास्टिक कबाड़ी का काम करता है। उसका गांव के स्टेडियम के पास गोदाम है। 12 जून को वह गोदाम में सो रहा था। अगली सुबह उठा तो देखा कि गोदाम की अलमारी में रखे 2.20 लाख की नकदी चोरी हो गई।

अपने स्तर पर सीसीटीवी खंगालने पर पता लगा कि उक्त राशि उसके पास काम करने वाले ठेकेदार संजू, लेबर तेजराम, अरुण और संजू के भाई ने चुराई है। आरोपी संजू पांच माह पहले से ही उसके पास काम पर आया था। वह सोनीपत में एक जानकार के पास से उसके पास आया था। अजय का कहना है कि संजू अक्सर गोदाम पर लेबर बदलता रहता था। सिर्फ संजू ही उसके पास लगातार काम पर लगा हुआ था। बाकी लेबर को वह बदल देता था। पुलिस जांच में जुटी है।

Exit mobile version