अगस्त के पहले सप्ताह में प्रदेश सरकार अब पहली से पांचवीं तक के बच्चों के लिए भी स्कूल खोलने की तैयारी में है। प्रदेश में कोरोना की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने साफ कहा, अगर सब कुछ ठीक रहा तो पहली से पांचवीं तक के स्कूल भी अगस्त में खोल दिए जायेंगे।

जानकारी के लिए बता दें की प्रदेश सरकार ने 6ठी से 12वीं कक्षा तक स्कूल 2 चरण में खोल दिए हैं, हालांकि ऑनलाइन पढ़ाई का विकल्प भी चालू रखा है ताकि स्कूल नहीं आने वाले बच्चे घर से ही पढ़ सकें। इस मौके पर शिक्षा मंत्री कहा कि केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति को 2030 तक लागू करने का लक्ष्य रखा है। प्रदेश में इसे 2025 तक लागू करने का निर्णय लिया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!