हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी का सोमवार को आखिरी दिन था। आखिरी समय में कांग्रेस और भाजपा ने अपने बागी नेताओं को मनाने के लिए जोर लगाया। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के 36 और भाजपा के 33 बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था। जिसमें कइयों ने नामांकन वापस ले लिया है।
सोमवार को कुल 190 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया। अब चुनाव में कुल 1031 उम्मीदवार हैं। 2014 में 1351 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था, जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में यह संख्या 1169 थी।
पंचकूला जिला से 5 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया है। इसी प्रकार अंबाला जिला से 4, यमुनानगर जिला से 5, कुरुक्षेत्र जिला से 15, कैथल जिला से 15, करनाल जिला से 10, पानीपत जिला से 6, सोनीपत जिला से 7, जींद जिला से 13, फतेहाबाद जिला में 6, सिरसा जिला से 12, हिसार जिला से 23, दादरी जिला से 3, भिवानी जिला से 13, रोहतक जिला से 4, झज्जर जिला से 9, महेंद्रगढ़ जिला से 9, रेवाड़ी जिला से 3, गुरुग्राम जिला से 15, नूंह जिला से 2, पलवल जिला से 4 और फरीदाबाद जिला से 7 उम्मीदवारों ने नामांकन वापस लिया।
यह भी पढ़ें हरियाणा चुनाव में नामांकन वापसी का अंतिम दिन:नाराज नेताओं को मनाने में जुटे, कांग्रेस को 12, भाजपा को 6 नाम वापसी की उम्मीद हरियाणा चुनाव में नामांकन वापसी का अंतिम दिन:नाराज नेताओं को मनाने में जुटे, कांग्रेस को 12, भाजपा को 6 नाम वापसी की उम्मीद हरियाणा में BJP ने 5 बागी मनाए:65 अभी भी चुनाव लड़ने पर अड़े, पानीपत में भाजपा के पूर्व मंत्री को बैरंग लौटाया हरियाणा में नामांकन वापसी के आखिरी घंटे, बागियों को मनाने में CONGRESS ने लगाई पूरी ताकत
