Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

घर से खेलने गए नगर निगमकर्मी का बेटा अभी तक घर नहीं लौटा, बालंद के पास नहर में मिली स्कूटी

शहर में शुक्रवार को पुराने बस स्टैंड के नजदीक आंबेडकर कॉलोनी के युवक के अपहरण से सनसनी फैल गई। युवक नगर निगम के अकाउंट ब्रांच में कार्यरत कर्मी का बेटा है। उसकी स्कूटी बालंद गांव के पास नहर में मिली है। युवक माल गोदाम रोड स्थित कपड़े की दुकान पर नौकरी करता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक आंबेडकर कॉलोनी के राकेश ने बताया कि उनका बेटा शशांक (18) करीब 11 बजे घर पर था। उसका दोस्त सुमित उर्फ मोटो अपने कुछ दोस्तों के साथ उसे घर से क्रिकेट खेलने के लिए बुलाकर ले गया। बकौल राकेश दोपहर करीब 3 बजे सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का फोन आया कि उनकी स्कूटी बालंद गांव की शिमली-मायना की पुलिया के पास छोटी नहर में पड़ी है । उन्होंने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन किया। राकेश का कहना है कि उन्हें शक है कि उनके बेटे के साथ कोई अनहोनी की गई है और स्कूटी नहर में फेंक दी गई। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version