हरियाणा के रोहतक स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीजीआईएमएस) में लगातार आ रहे कोरोना केसों की वजह से शहर की स्वास्थ्य व्यवस्था पर खतरा मंडरा रहा है। यहां मंगलवार को भी 28 नए केस सामने आए। इसमें 10 तो डॉक्टर ही हैं। चार डॉक्टर अस्पताल में हैं। नए केसों की यही रफ्तार रही तो आज शाम तक यहां पॉजिटिव केसों की संख्या 200 के पार हो जाएगी।
पीजीआई में कुल पॉजिटिव केसों में 179 से 63 तो डॉक्टर ही हैं। यहां कोरोना बम भी सबसे पहले 6 जनवरी को 12 डॉक्टरों के पॉजिटिव होने पर फूटा था। इसके अगले ही दिन पीजीआई के यमुना हॉस्टल में एक साथ 35 छात्राओं के पॉजिटिव पाए जाने के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई थी।
7 जनवरी को यहां 9, 8 जनवरी को 7, 9 जनवरी को 11, 10 जनवरी को 14 और 11 जनवरी को 10 डॉक्टर और कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इतनी संख्या में डॉक्टरों के पॉजिटिव पाए जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं।

