Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नहरी पानी को लेकर झगड़ा; खेत का समय मांगने पर तेजधार हथियारों से किया हमला; कस्सी मारकर तोड़ी बाइक- जान से मारने की धमकी देकर हुए फ़रार

रोहतक के गांव घड़ावठी में नहरी पानी को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक पक्ष ने लाठी-डंडे, फरसे और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। विवाद उस समय शुरू हुआ जब एक पक्ष ने अपना नहरी पानी का समय मांगा था।

गांव घड़ावठी निवासी राजकुमार उर्फ राजा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह खिड़वाली माइनर से अपने खेत में रात करीब सवा 9 बजे पानी देने के लिए गया था। जब पानी देखने के लिए रजवाहे की तरफ गया तो वहां गांव का ही प्रविंद्र और करीब 7 अन्य लोग वहां पर मौजूद थे। वह उसके दिन का पानी लगा रहे थे।

राजकुमार ने कहा कि उसका पानी का समय सवा 9 बजे शुरू होता है। 22 मिनट का टाइम है, लेकिन जब वह अपने नहरी पानी का समय लेने के लिए गया तो आरोपियों ने उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करने लगे। इसकी सूचना मिलते ही उसके भाई भी मौके पर आ गए।

उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी लाठी-डंडे, फरसे, हथियार लिए हुए थे। सभी ने हथियारों से हमला कर दिया। उनकी बाइकों को भी कस्सी से वार कर तोड़ दिया। बाद में जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।

Exit mobile version