Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

श्री खाटूश्याम भक्तों के लिए जरूरी सूचना: विशेष सेवा-पूजा और तिलक होने के कारण सीकर का खाटूश्याम मंदिर 22 जून को शाम 5 बजे तक बंद रहेगा

सीकर का खाटूश्याम मंदिर 22 जून को शाम 5 बजे तक बंद रहेगा। इस दिन बाबा श्याम का तिलक किया जाएगा। मंदिर कमेटी ने इसके लिए आदेश जारी किया है। खाटूश्यामजी मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने आदेश जारी कर बताया है कि 22 जून 2023 को बाबा खाटूश्याम की विशेष सेवा-पूजा और तिलक होने के कारण मंदिर में दर्शन 21 जून की रात 10:30 बजे से बंद कर दिए जाएंगे जो 22 जून को शाम 5 बजे शुरू होंगे। भक्त इसके बाद ही दर्शन करने पहुंचे।

मंदिर कमेटी द्वारा जारी आदेश।

गौरतलब है कि अमावस्या के बाद और विशेष पर्वों के पहले बाबा खाटूश्याम का तिलक और श्रृंगार किया जाता है। ऐसे में मंदिर को भक्तों के दर्शनों के लिए बंद रखा जाता है। सीकर के खाटूश्याम मंदिर में हर साल करीब 70 लाख से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। रविवार को भी यहां लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन किए हैं।

Exit mobile version