रोहतक मे श्री बालाजी युवा सेवा समिति ने रविवार को महात्मा गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में हेल्थ चेकअप कैंप लगाया। डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 मरीजों को सफेद मोतियाबिंद पाया गया। उन्हें सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। 20 बच्चों को दूरदृष्टि का रोग पाया गया।

90 मरीजों में पास की दृष्टि में कमी मिली , जिन्हें चश्मे और फ्री दवा दी । डॉ. लवण्या ने 35 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाइयां दी। 30 मरीजों का बीपी और शुगर जांचा। नजदीक के चश्मे मनीष ऑप्टिकल और आंखों की दवा समिति ने फ्री दी। कैंप में करीब 175 मरीजों का उपचार किया। मुख्य अतिथि वैश्य एजुकेशन सोसायटी के प्रधान एवं समाजसेवी नवीन जैन रहे। अध्यक्षता राकेश गुप्ता ने की। समिति के प्रधान संजय गोयल, हरिओम बंसल, हरिमोहन बंसल, नीतू, मनीष, रमेश, प्रेमपाल, वीरेंद्र आदि रहे।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!