Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

जींद में 16 साल की युवती से दुष्कर्म:दादा ने नशीली दवा खिलाई; होश में आने के बाद दर्द से चला पता

जींद जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। रिश्ते के दादा पर 16 वर्षीय किशोरी को नशीली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप है। पीड़िता की शिकायत पर गढ़ी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

टोहाना निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गढ़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाला उसका रिश्ते का दादा कुत्तों की खरीद-फरोख्त का काम करता है। पीड़िता अक्सर काम के सिलसिले में उसके साथ आती-जाती थी।

कुछ दिन पहले पीड़िता दादा के साथ उसके गांव गई थी। उस समय घर पर कोई और मौजूद नहीं था। पीड़िता के अनुसार, दादा ने उसे कुछ गोलियां खाने के लिए दीं।

गोलियां खाने के बाद उसे गहरी नींद आ गई। काफी देर बाद जब उसकी आंख खुली तो उसे शरीर में दर्द महसूस हुआ। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दादा ने नशीली गोलियां देकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

इतना ही नहीं, घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। घर लौटने पर पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ यौन उत्पीड़न, पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Exit mobile version