Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 1561 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, जानिए किस सीट पर पहुंचे सबसे अधिक उम्मीदवार, किस सीट पर सबसे कम

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी नेताओं ने नामांकन दाखिल कर दिए हैं। वहीं हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।हैरानी की बात यह है कि हरियाणा की सभी 90 सीटों के लिए 1561 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। अब इनकी किस्मत का फैसला आठ अक्तूबर को होगा। इस बार हरियाणा में चुनाव काफी मजेदार और रोचक होने वाले हैं। कई नेताओं ने पार्टियों से बगावत कर नामांकन दाखिल किए हैं।

आपको बता दें इस बार हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सभी 90 सीटों के लिए कुल 1561 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है और इन्होने कुल 1747 नामांकन पत्र भरे हैं। आपको बता दें, सोमवार 16 सितंबर तक नामांकन वापस लिए जाने का अंतिम दिन है। इनमें भिवानी विधानसभा एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ से सबसे ज्यादा उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए हैं। भिवानी से कुल 31 उम्मीदवारों ने नामंकन दाखिल किया है । वहीं अगर बात करें सबसे कम नामांकन की तो वो नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से भरे गए हैं । दरअसल, नांगल से सबसे कम 9 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है।

अगर देखा जाये अन्य जिलों का हाल तो कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से 14-14 नामांकन दाखिल किए गए हैं,वहीं नारायणगढ़ में 15, अंबाला कैंट में 16, अंबाला शहर और मुलाना (आरक्षित) से 15-15, सढ़ौरा (आरक्षित) से 11, जगाधरी व यमुनानगर से 16-16, रादौर से 13, लाडवा से 24, शाहबाद (आरक्षित) से 17, थानेसर से 14, पेहवा से 17, गुहला (आरक्षित) से 20, कलायत से 23, कैथल से 16 और पुंडरी से 28 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा।

Exit mobile version