Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

महंत हेमंत दास जी की स्मृति में 154 लोगों ने किया रक्तदान सत जिंदा कल्याणा आश्रम कलानौर में लगाया गया रक्तदान शिविर

श्री सब जिंदा कल्याणा आश्रम कलानौर में महंत श्री हेमंत दास जी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में 154 लोगों ने उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान किया। ब्रह्मलीन श्री श्री 108 महंत हेमंत दास जी की पुण्य स्मृति में आज रक्तदान शिविर के अलावा लोगों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया। वर्तमान महंत श्री खुशहाल दास जी के सानिध्य में तथा पीजीआई रोहतक के सहयोग से आयोजित इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने की युवाओं में होड़ लगी रही।  महंत खुशहाल दास जी के सानिध्य में आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में कुशल चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। डॉ अमित बत्रा (डी एम आर डी) डॉ. सुषमा मल्होत्रा (न्यूरो सर्जन) डॉक्टर ईशु खनेजा (एमबीबीएस) अनुष्का अरोड़ा (एमबीबीएस) होम्योपैथिक डॉक्टर शैलबाला, आयुर्वेद आचार्य राजेंद्र बत्रा सहित डॉक्टरों ने 200 के करीब लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमित जुनेजा ने आंखों  की जांच की, जबकि दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नीरज मदान ने शिविर में आए लोगों के दांतो की जांच कर उन्हें दवाइयां भी प्रदान की।

इस अवसर पर रक्त दाताओं का सम्मान करते हुए महेंद्र श्री खुशहाल दास महाराज ने कहा कि यह एक महान दान है और आपके द्वारा किए गए रक्तदान से किसी की जिंदगी बच सकती है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इस अवसर पर सत जीन्दा  धर्मार्थ ट्रस्ट के सचिव आनंद प्रकाश अरोड़ा, प्रवीण जुनेजा, अविनाश बत्रा, राजेंद्र अरोड़ा, रविंद्र शर्मा, डॉक्टर ओम प्रकाश डंग, अश्वनी जुनेजा, राकेश मदान सोमनाथ बत्रा, सुरेंद्र मलिक, सौरभ चुघ, जवाहर अरोड़ा, राजू डंग , सीमा ढंडंग व हेमंत मलिक सहित अन्य ने सेवा की।

Exit mobile version