Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में मंत्री बनने के लिए 15 MLA शॉर्टलिस्ट:BJP हाईकमान ने प्रोफाइल मंगवाई; इनमें 7 मंत्री और एक डिप्टी स्पीकर रह चुके

हरियाणा में नई सरकार के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कवायद तेज कर दी है। मंत्रिमंडल के लिए 15 विधायकों के नाम शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। इन विधायकों में से 7 मंत्री और एक डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने नाम को अंतिम रूप देने से पहले इन MLA की प्रोफाइल मंगवाई है।

खबरों की मानें, तो मंत्रिमंडल के लिए 15 विधायकों के नाम भी शॉर्ट लिस्ट कर लिए गए हैं। इनमें से 7 मंत्री और एक डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं।बीजेपी हाईकमान ने इन नामों पर औपचारिक मुहर लगाने से पहले विधायकों की प्रोफाइल मंगाई है, जिसे देखने के बाद ही केंद्रीय नेृतत्व फैसला करेगा। कहा जा रहा है कि जो नेता शॉर्ट लिस्ट किए गए हैं। उनमें सीएम नायब सिंह सैनी का नाम सबसे ऊपर है। उनके अलावा बीजेपी विधायक अनिल विज, राव नरबीर सिंह, विपुल गोयल, महिपाल ढांडा, बिमला चौधरी, लक्ष्मण यादव, घनश्याम सर्राफ, आरती राव, मूलचंद शर्मा, कृष्णा गहलावत, कृष्णलाल पंवार, हरविंदर कल्याण, रणबीर गंगवा और बीजेपी सांसद किरण चौधरी की विधायक बेटी श्रुति चौधरी का नाम भी शामिल है। अब देखना ये होगा कि इन चेहरों में से कैबिनेट में जगह मिलेगी। 

हरियाणा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर हैं। नायब सैनी एक बार फिर सरकार के मुखिया के रूप में 17 अक्टूबर को शपथ लेंगे। इसको लेकर भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने कवायद शुरू कर दी है।

 यह कार्यक्रम पंचकुला के ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा। इसमें पीएम मोदी शिरकत करेंगी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के आने की भी संभावना है। वहीं बीजेपी की ओर से विपक्षी दलों के नेताओं को भी न्यौता भेजा जाएगा। 

Exit mobile version