Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 15 HCS अधिकारी IAS प्रमोट:केंद्र ने जारी किया नोटिफिकेशन; सरकार ने 27 की लिस्ट भेजी थी, 12 की फाइल होल्ड

हरियाणा के 27 HCS अफसरों में से 15 को IAS प्रमोट कर दिया गया है। केंद्र सरकार की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जबकि 12 अफसरों की प्रमोशन फाइल को होल्ड कर दिया गया।

2002 बैच के अफसरों के प्रमोशन का मामला पहले ही पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में चल रहा है। इस बैच के अफसरों के प्रमोशन को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तक शिकायत की गई है।

हरियाणा सरकार की ओर से 2002 और 2004 बैच के HCS अफसरों की फाइल प्रमोशन के लिए लोक सेवा आयोग भेजी गई थी। UPSC ने इन 27 अफसरों में विवेक पदम सिंह, मुनीश नागपाल, महेंद्र पाल, सतपाल शर्मा, सुशील कुमार, वर्षा खनगवाल, वीरेंद्र सिंह सहरावत, सतेंद्र दुहन, मनीता मलिक, सतबीर सिंह, अमृता सिंह, योगेश कुमार, वंदना दिसौदिया, जयदीप कुमार और संवर्तक सिंह खनगवाल को ही प्रमोट किया है।

Exit mobile version