रोहतक में 28 मई को सबसे पहले फीस वृद्धि के विरोध में डीन एकेडमिक को ज्ञापन सोपा , उसके बाद 31 में को हस्ताक्षर अभियान चलाकर विद्यार्थियों के बीच में फीस वृद्धि का मुद्दा पहुंचा , 1 जून को कुलसचिव को फीस वृद्धि के खिलाफ ज्ञापन सौंपा , 3 जून को यूनिवर्सिटी के गेट पर पकोड़े तलकर महंगी शिक्षा का विरोध किया , 7 जून को संयुक्त मोर्चा बनाया , 8 जून को प्रदर्शन का अल्टीमेट दिया , आज यूनिवर्सिटी के गेट पर ताला जड़ा ।
आज एमडीयू के कुलपति ने एमडीयू के गेट पर ताला लगाने के बाद कहा कि एमडीयू की बढ़ाई गई 5 गुना फीस आगामी आदेश तक रोक दी गई है । 20 जून को छात्र नेताओं के साथ बैठक कर के आगामी निर्णय लिया जाएगा ।
अगर एमडीयू ने ये पांच गुना फीस दोबारा से लागू की तो यूनिवर्सिटी की दाखिला प्रक्रिया रुकवा देंगे और अनिश्चितकालीन धरने पर यूनिवर्सिटी के सभी छात्र जाने पर मजबूर होंगे – दीपक धनखड़ छात्र नेता एमडीयू ।

