पानीपत के सिविल अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है दरअसल अस्पताल में लगे एक 35 वर्षीय सफाई कर्मी जो अस्पताल में आउटसोर्सिंग के तहत लगा है ने महज 14 वर्षीय बालक को अपनी हवस का शिकार बनाया। जब बालक ने यह बात अपने परिजनों को बताई, तो अस्पताल में हंगामा मच गया और मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। इस मामले की मिलते ही प्रबंधकों में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई डॉक्टर सिविल अस्पताल पहुंचे। पीड़ित बालक को भर्ती किया गया। सूचना मिलते हीमौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपी को काबू कर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, शहर की एक कॉलोनी में रहने वाली बुजुर्ग महिला गत शनिवार से अस्पताल में भर्ती है। उसकी सेवा में अस्पताल में 14 वर्षीय पोता रूका हुआ था। सोमवार अलसुबह करीब 4 बजे पोता अस्पताल में घूमता-घूमता चौथी मंजिल पर चला गया, जहां पर वह SNCU वार्ड के बाहर चक्कर लगाने लगा। चौथी मंजिल पर आरोपी स्वीपर भी मौजूद था। उसने बालक पर गंदी नजरें जमाई और उसे अपनी बातों में बहला लिया। इसके बाद वह बालक को इसी मंजिल पर एक सुनसान जगह ले गया, जहां उसके साथ उसे कुकर्म किया।
बच्चे के द्वारा लगाए गए कुकर्म के आरोपों की मेडिकल जांच में पुष्टि होगी, जिसकी प्रक्रिया सिविल अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा की शुरू कर दी गई है। वहीं मामले की तह तक जाने के लिए CWC बच्चे की काउंसिलिंग भी कर रही है। डॉक्टरों की रिपोर्ट और सीडब्ल्यूसी की काउंसिलिंग रिपोर्ट से ही मामले का पूरा खुलासा होगा।

