हरियाणा विधानसभा चुनाव में ईवीएम हैक का मामला अब पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने दावा किया है कि चुनाव में 14 विधानसभा सीटों पर धांधली की गई है, जिसके लिए पार्टी के पास पर्याप्त सबूत हैं।
कांग्रेस ने जिन 14 सीटों पर ईवीएम हैकिंग का दावा किया है, उनमें 4 सीटें ऐसी हैं, जिन पर जीत-हार का अंतर 3000 से कम है। वहीं, एक विधानसभा सीट ऐसी भी है, जिस पर भाजपा उम्मीदवार ने महज 32 वोटों से जीत दर्ज की है।
