Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पानी की बाल्टी में डूबने से 14 माह की बच्ची की हुई मौत,घुटनों के बल चलकर बाथरूम में पहुंची थी

रोहतक के गांव भैणी भैरव में एक 14 माह की बच्ची पानी की बाल्टी में डूब गई। हादसा उस समय हुआ जब मासूम के पिता काम पर महम गए हुए थे और मां घर से बाहर गई थी। घर में मासूम अपनी दो बड़ी बहनों के साथ घर पर मौजूद थी तो वह बाथरूम में चली गई। जिसके बाद वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। मृतका के पहचान गांव भैणी भैरव निवासी 14 माह की परी के रूप में हुई है।

पीछे से उसकी तीनों बेटियां घर पर ही थी। वहीं सबसे छोटी बेटी 14 माह की परी अभी ठीक से खड़ी होकर नहीं चल पाती, लेकिन घुटनों के बल चलती है। इसी दौरान शाम को परी घुटनों के बल चलते हुए उनके बाथरूम में चली गई। जहां बाथरूम में पहले से ही करीब 20 लीटर वाली बाल्टी पानी की भरी हुई थी।

सौरभ ने कहा कि अनुमान यह है कि परी उस पानी की बाल्टी में हाथ मारकर खेलने लगी। इसी दौरान वह सिर के बल पानी की बाल्टी में गिर गई। सिर के बल गिरने के कारण वह संभल भी नहीं पाई। जब परिवार वाले घर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि परी पानी की बाल्टी में गिरी हुई है। जिस पर परी को पानी की बाल्टी से बाहर निकाला गया।

गांव भैणी भैरव निवासी सौरभ ने बताया कि उसको तीन बेटियां हैं। वह महम में गाड़ियों पर डेंटिंग पेंटिंग का काम करता है। शनिवार को वह काम पर गया हुआ था। इसी दौरान उसकी तीनों बेटियां और उसकी पत्नी घर पर मौजूद थी। शनिवार शाम को किसी काम के चलते उसकी पत्नी को घर से बाहर जाना पड़ गया।

Exit mobile version