Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर की पत्नी की 13वीं आज: रोहतक में हवन-प्रार्थना, फैमिली की गिरफ्तारी पर पंचायत लेगी फैसला

हरियाणा के रोहतक के इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान (23) की तेरहवीं की रस्म आज गांव बहु अकबरपुर में हो रही है। सुबह हवन हुआ, जिसमें आहुतियां देकर मुस्कान की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस दौरान दोनों परिवारों के अलावा कबड्डी खिलाड़ियों के साथ कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। अब पंचायत करने को लेकर बातचीत चल रही है।

मुस्कान ने 31 जुलाई शाम को ससुराल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ। मायके पक्ष ने शीलू बल्हारा, उनके पिता सुरेंद्र, मां निशा और भाई मनीष के खिलाफ दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज कराई। अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने चारों को हिरासत में ले लिया था।

मगर, बाद में मुस्कान के पिता के लिखित बयान पर पुलिस ने चारों को 12 अगस्त तक राहत दे दी थी और थाने से ही छोड़ दिया था। माना जा रहा है कि तेरहवीं के बाद दोनों गांवों की पंचायत भी हो सकती है, जिसमें बल्हारा फैमिली पर दर्ज कराए केस पर कोई फैसला लिया जा सकता है।

Exit mobile version