बच्चों की गलतियों को अक्सर हम अनदेखा कर देते हैं। यह गलतियां हमें बाद में काफी परेशानी देती हैं। इंसान के साथ हादसे कभी भी हो जाते हैं। इन हादसों के पीछे की लापरवाही कभी बड़ी होती है तो कभी छोटी। कई बार ऐसी चीजों के कारण इतने बड़े हादसे हो जाते हैं कि सिर्फ इसपर अफ़सोस ही किया जा सकता है। साउथ लंदन में रहने वाली फैमिली के साथ ही ऐसा ही एक हादसा हुआ, जिसमें 1 डियोड्रेंट की बोतल के कारण उनका पूरा घर जलकर राख हो गया।
एक छोटी सी बोतल ने इतना बड़ा विनाश कर दिया। हर कोई इसकी बात कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये हादसा तब हुआ जब घर में रहने वाले कपल के 13 साल के बेटे ने घर में जल रही मोमबत्ती के पास ही डियोड्रेंट स्प्रे कर दिया। इससे वहां भीषण आग लग गई।
घर वाले कुछ समझ पाते इससे पहले ही बर्बादी का मंज़र शुरू हो गया। इस हादसे में 13 साल के एटरिन बेहज़ादी को गंभीर चोट लगी। उसका पूरा हाथ जल गया और उसके पेट पर छाले पड़ गए। घटना के समय एटरिन की मां घर पर नहीं थी, हादसा तब हुआ एटरिन नहा कर बाहर आया और अपने रूम में जल रहे कैंडल के पास ही खुद पर डियो छिड़कने लगा. इससे जोरदार धमाका हुआ, इसकी वजह से 20 मंजिला आपर्टमेंट के सबसे ऊंचे तले पर बने उनके फ्लैट में आग लग गई।
यह मंज़र देखकर हर कोई दहल गया। हर किसी की आँखों में आग की लपेटें नज़र आने लगी। यह हादसा 15 अक्टूबर को रात के करीब 8 बजे का बताया जा रहा है। इस हादसे में पूरा घर जल गया। साथ ही नीचे रहने वाले परिवार ही आनन-फानन में घर छोड़कर चले गए। हादसे के बाद एटरिन की बहन ने 999 पर कॉल कर मदद मांगी. घटना की जानकारी मिलते ही 10 फायर इंजन मौके पर पहुंचे। करीब एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
परिवार का कहना है कि किसी की जान को कुछ नहीं हुआ इससे वह काफी खुश हैं। ज़िंदगी की कीमत बड़ी होती है सामान की नहीं। मामले को लेकर एटरिन की मां, 43 साल की सराह ने बताया कि मेरे फ़्लैट में डियोड्रेंट की वजह से आग लग गई।
सराह ने आगे कहा कि उसे अपनी बेटी पर फक्र है. उसने मुसीबत में समझदारी दिखाई और इमरजेंसी में कॉल लगाया. उसके इस फैसले से कई परिवार की जान बच पाई. इतना ही नहीं उसने तुरंत अपने भाई को कंबल से लपेटा. इसके बाद दोनों नीचे हेल्प मांगने पहुंचे. एटरिन को वहां से अस्पताल में एडमिट करवाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टर्स ने बताया कि एटरिन की जान खतरे से बाहर है लेकिन वो लगातार उस पर नजर रख रहे हैं.

