Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी में 13 साल के लड़के ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ; पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को दिया सौंप

रेवाड़ी। दो बहनों के इकलौते भाई (13) ने फांसी लगा सुसाइड कर लिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है।

बिहार निवासी मदन दास फिलहाल धारूहेड़ा के वार्ड नंबर-5 में परिवार के साथ रहता है। वह खुद एक होटल में व उसकी पत्नी मजदूरी का काम करती है। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को मदन लाल और उसकी पत्नी दोनों काम पर गए थे जब उनकी बड़ी बेटी कमरे गयी तो उसने अपने भाई पुष्पेन्द्र (13) को घर के अंदर एक कमरे में फंदे पर लटका पाया। पुष्पेन्द्र को लटका देख उसने शोर मचाया, जिसे सुन आसपास के लोगों ने तुरंत कमरे में पहुंचकर उसे नीचे उतारा और अस्पताल लेकर पहुंचे। जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद धारूहेड़ा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। गुरुवार को उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुष्पेन्द्र 8वीं कक्षा का छात्र था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों का कहना है कि पुष्पेन्द्र ने न तो परिजनों से कुछ कहा और न ही उसकी बहनों से कोई बात हुई। आखिर फिर उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया इसकी पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version