भिवानी में स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा सीनियर सेकेंडरी (12वीं) वार्षिक परीक्षा मार्च-2025 के विद्यार्थियों के प्रमाण-पत्रों का वितरण 19 जून से शुरू होगा। बोर्ड अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पवन कुमार, उपाध्यक्ष सतीश कुमार एवं सचिव डॉ. मुनीश नागपाल ने बताया कि सभी विद्यालयों, गुरुकुलों और विद्यापीठों के परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र, कम्पार्टमेंट, अनुत्तीर्ण कार्ड एवं माइग्रेशन प्रमाण-पत्र प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों पर भेजे जा रहे हैं।

विद्यालय प्रमुख या उनके द्वारा अधिकृत अध्यापक या प्राध्यापक 19 जून को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक तथा 20 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक अपने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से दस्तावेज प्राप्त कर सकते हैं। अधिकृत अध्यापक या प्राध्यापक को प्राधिकरण-पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा।

यदि कोई विद्यालय इन तिथियों में प्रमाण-पत्र प्राप्त नहीं कर पाता है, तो 20 जून के बाद बोर्ड मुख्यालय से प्राप्त कर सकता है। भिवानी जिले के लिए प्रमाण-पत्र बोर्ड मुख्यालय के कमरा नंबर 98 में वितरित किए जाएंगे। प्राइवेट परीक्षार्थियों के प्रमाण-पत्र पंजीकृत डाक से भेजे जाएंगे।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!