हरियाणा में गुरुग्राम के सेक्टर-48 क्षेत्र में शनिवार देर रात एक 17 वर्षीय छात्र ने अपने ही क्लासमेट को गोली मार दी। इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने 2 आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। उससे एक पिस्टल, 2 मैगजीन और 70 कारतूस बरामद किए हैं। मौके से एक खोल भी मिला है।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग आरोपी छात्र के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं। उनकी लाइसेंसी पिस्टल से ही आरोपी ने गोली चलाई है। उसे कब्जे में ले लिया गया है।

थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शनिवार-रविवार की रात करीब 1 बजे दोनों नाबालिग आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि तीनों (पीड़ित और दोनों आरोपी) एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। आपसी रंजिश के चलते एक आरोपी ने अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पिता प्रॉपर्टी डीलर हैं और हथियार उनके नाम से लाइसेंस पर जारी है। वारदात के समय पिस्टल घर पर रखी थी, जिसे आरोपी ने निकालकर इस्तेमाल किया।

पुलिस ने कहा कि पीड़ित छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। मामले की जांच की जा रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!