Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में 11 साल की बच्ची से रेप:घर के आंगन में सो रही थी, दीवार फांदकर घुसा पड़ोसी; धमकी देकर फरार

पानीपत जिले के समालखा थाना क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी युवक ने घर के आंगन में सो रही 11 वर्षीय बच्ची के साथ रेप किया। आरोपी ने वारदात के बाद बच्ची को किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 22 अप्रैल की रात उनका परिवार घर के अंदर सो रहा था, जबकि उनकी 11 साल की बेटी बाहर आंगन में चारपाई पर सो रही थी। आरोप है कि आधी रात को पड़ोस में रहने वाले सौरभ नामक युवक ने पहले बच्ची को इशारों से अपने पास बुलाने की कोशिश की। जब बच्ची नहीं गई, तो आरोपी दीवार फांदकर घर के अंदर घुस आया।

आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ छेड़छाड़ की और उसके साथ रेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बच्ची को डराया-धमकाया कि यदि उसने यह बात किसी को बताई, तो वह उसे जान से मार देगा। डर के मारे बच्ची उस समय चुप रही।

अगले दिन जब बच्ची के पेट में तेज दर्द हुआ, तो उसकी चाची ने उससे पूछताछ की। काफी पूछने पर बच्ची ने रोते हुए अपने साथ हुई सारी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी मिली और मामला पुलिस तक पहुंचा

समालखा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी सौरभ के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 333 (घर में घुसपैठ), 64 (दुष्कर्म), 351(3) (जान से मा

Exit mobile version