Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 10वीं का रिजल्ट हुआ जारी:HBSE में 65.43% बच्चे हुए पास; 1 लड़की और 2 लड़के रहे पहले स्थान पर,इस तरह चैक करें रिजल्ट

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इसमें 65.43% बच्चे पास हुए हैं। परीक्षा में 3 स्टूडेंट्स ने 498 अंको के साथ टॉप किया है। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 52.13 फीसदी रहा है। दसवीं परीक्षा में 69.81 प्रतिशत छात्राएं पास हुई हैं। छात्रों का पास प्रतिशत 61.41 रहा है। छात्राओं ने छात्रों से 8.40 फीसदी ज्यादा पास प्रतिशतता दर्ज कर बढ़त हासिल की है। छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर परिणाम देख सकते हैं।

बोर्ड के चेयरमैन डा. वीपी यादव ने बताया कि दसवीं की परीक्षा 2 लाख 86 हजार 425 बच्चे बैठे थे। इनमें से 1 लाख 87 हजार 401 उत्तीर्ण हुए। इसमें से 37 हजार 342 परीक्षार्थियों के कंपार्टमेंट आयी है। 61 हजार 682 परीक्षार्थी फेल रहे। इस परीक्षा में 1 लाख 49 हजार 439 छात्र बैठे थे, जिनमें 91 हजार 772 पास हुए हैं। 1 लाख 36 हजार 986 छात्राओं में से 95 हजार 629 पास हुई हैं।

फतेहाबाद के भूना स्थित न्यू सनराइज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र हिमेश, सोनीपत के सिकंदरपुर माजरा के संत बाबा घोघर पब्लिक स्कूल की वर्षा और भिवानी के बुसान के एनजेएम हाई स्कूल के छात्र सोनू ने संयुक्त रूप से प्रदेश में टॉप किया है। इस सभी ने 498 अंक अर्जित करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

दूसरे स्थान पर 497 अंक लेकर 3 बच्चे रहे, जिनमें 2 लड़कियां हैं। इनमें फतेहाबाद के बनावली में बने शान्ति महक पब्लिक स्कूल की छात्रा सिमरन, पलवल के शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दिपेश शर्मा और हिसार में नारनौंद के टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की मानही शामिल है।

तीसरे स्थान पर 496 अंक लेकर 8 बच्चे रहे, जिनमें 7 लड़कियां हैं। इनमें पानीपत के कावी गांव के राजकीय कन्या हाई स्कूल की छात्रा शिवानी शर्मा, फरीदाबाद की तिरखा कॉलोनी के न्यू हैवन मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्वीटी कुमारी, रोहतक में बसाना के आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल की याशी, हिसार में मदनहेड़ी के बाबा उदल देव पब्लिक स्कूल का मोंटी, पानीपत में करहंस के आशादीप आदर्श हाई स्कूल की तमन्ना शामिल है। इनके अलावा जींद में उचाना मंडी स्थित गीता विद्या मन्दिर हाई स्कूल की दिपांशी, पलवल में रेलवे रोड स्थित शान्ति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की रिया और करनाल में निगदू स्थित आनंद पब्लिक स्कूल की ज्योति रानी भी 496 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही।

चरण 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।

चरण 2: आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर कक्षा 10वीं के परिणाम 2023 का लिंक मिलेगा।

चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगी, जहां रोल नंबर और कैप्चा आदि दर्ज करना होगा।

चरण 4: सबमिट करने के बाद परिणाम स्क्रीन पर डिस्पले होगा।

चरण 5: परिणाम की PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड का प्रिंट भी ले सकते हैं।

Exit mobile version