रोहतक में वैदिक सेवा ट्रस्ट मॉडल टाउन रोहतक द्वारा आयोजित दसवें गणेश महोत्सव के दौरान आज सुप्रसिद्ध भजन गायिका संगीता राठौर ने भजन प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया!

कथा व्यास आचार्य देव कृष्ण शास्त्री ने बताया कि मॉडल टाउन में पर्यावरण को ध्यान में रखकर मिट्टी के ईको फ्रेंडली गणपति स्थापित किए गए हैं !

इस दौरान रोज भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है 15 सितंबर रविवार को हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया जाएगा इस दौरान बहुत सी बीमारियों के टेस्ट फ्री में किए जाएंगे और 17 सितंबर को हवन यज्ञ के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी और मॉडल टाउन कम्युनिटी सेंटर में एक बड़े टप में पूरे विधि विधान के साथ विसर्जन किया जाएगा और मिट्टी और पानी को भक्तों में वितरित किया जाएगा
