Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 10वीं बोर्ड परीक्षा, आज मैथ का पहला पेपर

हरियाणा में आज (28 फरवरी) से 10वीं बोर्ड के एग्जाम शुरू हो रहे हैं। पहला पेपर मैथ का है, जो दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू होगा, और साढ़े 3 बजे तक चलेगा। एग्जाम में कुल 2 लाख 93 हजार 395 स्टूडेंट शामिल होंगे। बोर्ड की तरफ से कुल 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए 219 उड़नदस्तों का गठन किया गया है।

बोर्ड सचिव अजय चोपड़ा ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री के लिए रंगीन एडमिट कार्ड ए-4 साइज पेपर पर प्रिंट कराकर लाना अनिवार्य है। परीक्षा केंद्रों के औचक निरीक्षण के लिए 219 उड़नदस्तों का गठन किया गया है। जिसमें बोर्ड अध्यक्ष व बोर्ड सचिव के प्रभावी उड़नदस्तों के अलावा 22 जिला प्रश्न पत्र उड़नदस्ते, 70 उप-मंडल प्रश्न पन्न उड़नदस्ते, 21 रैपिड एक्शन फोर्स, 8 एसटीएफ एवं 2 नियंत्रण कक्ष उड़नदस्ते गठित किए गए हैं।

प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, QR कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर भी अंकित किए गए हैं। इससे यदि कोई परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई व्यक्ति प्रश्न पत्र की फोटो लेता है तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्न पत्र किस परीक्षार्थी का है एवं कहां से आउट हुआ है। जिससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।

यदि किसी परीक्षा केंद्र से पेपर आउट होने का मामला पाया जाता है, तो उस केंद्र के अधीक्षक, पर्यवेक्षक व नकल में संलिप्त परीक्षार्थी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version