Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में शुरू हुई ‘104-स्वास्थ्य हेल्पलाइन’:एक कॉल पर मिलेंगी सेवाएं, डॉक्टर अपॉइंटमेंट की सुविधा; स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने किया उद्घाटन

हरियाणा में नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए राज्य स्तरीय केंद्रीकृत ‘104-स्वास्थ्य हेल्पलाइन’ शुरू की गई है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस हेल्पलाइन का उद्घाटन किया। नेशनल हेल्थ मिशन और हरियाणा स्वास्थ्य विभाग की यह पहल नागरिकों को सरल और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगी।

नागरिक इस टोल-फ्री नंबर पर स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ले सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर अपॉइंटमेंट भी इसी नंबर से ली जा सकेगी।स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि नागरिक अपनी पसंदीदा भाषा में सेवाओं का फायदा ले सकते हैं। हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों की मॉनिटरिंग एक मजबूत ट्रैकिंग और टिकटिंग प्रणाली से की जाएगी।

इससे शिकायतों का समाधान और दस्तावेजीकरण प्रभावी तरीके से होगा। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल, स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक डॉ. मनीष बंसल, महानिदेशक (पी) डॉ. कुलदीप सिंह और एनएचएम निदेशक डॉ. वीरेंद्र यादव समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। यह पहल हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगी।

Exit mobile version