Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

गुरुग्राम में 10 हजार कर्मचारी हड़ताल पर, पुलिस ने धारा 163 लगाई ,हड़ताल के दौरान पुलिस-कर्मचारी भिड़ंत, मोबाइल छीनने का प्रयास

गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में होंडा कंपनी के बाद अब आधा दर्जन से अधिक कंपनियों में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू कर दी है। लगभग दस हजार कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी वेतन वृद्धि और बेहतर कामकाजी शर्तों की मांग को लेकर कंपनी के गेट के बाहर हड़ताल पर बैठ गए हैं।

इनमें बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हैं। पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान थोड़ी-बहुत धक्का-मुक्की भी हुई और पुलिसकर्मियों के मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने धारा 163 लागू कर दी है।

हड़ताली कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले कई सालों से उनकी सैलरी में कोई वृद्धि नहीं की गई, जबकि महंगाई लगातार बढ़ रही है। इस दौरान कर्मचारी प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। हड़ताल के चलते कंपनियों में काम पूरी तरह ठप हो चुका है, जिससे आईएमटी मानेसर क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया है।

Exit mobile version