Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में घर से लपता हुआ 10 वर्षीय बच्चा:घर छोड़कर काम पर गई थी मां, वापस लौटी तो मिला गायब

रोहतक में उत्तर प्रदेश के जिला सिद्धार्थ नगर के गांव मोहना जोत निवासी सुशीला ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोहतक के शास्त्री नगर में किराए पर रहती है। वह रोहतक में ही एक प्राइवेट कंपनी में काम करती है। इसलिए सुबह 8 बजे ड्यूटी पर जाती है और शाम को लौटकर आती है। जो पिछले करीब 5-6 साल से यहां रह रही है। उसके पास तीन बच्चे (बड़ा बेटा राज, दूसरे नंबर का सोलू व सबसे छोटा विक्की) है।

उसने बताया कि वह तीनों बच्चों को कमरे पर छोड़कर ड्यूटी पर चली गई। जब शाम को करीब साढ़े 4 बजे वापस अपने कमरे पर आई तो बच्चों ने बताया कि उसका लड़का सोलू कहीं पर चला गया है। दिन में वह घर के पास ही खेल रहा था। लेकिन अब अचानक लापता हो गया। इसके बाद बेटे की अपने स्तर पर तलाश आरंभ कर दी। जिसकी उम्र करीब 10 साल है। आसपास में भी लोगों से पूछताछ की लेकिन कहीं पर कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद मामले की शिकायत सिटी थाना में दी। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच आरंभ कर दी। लेकिन अभी तक बच्चे का कोई सुराग नहीं लग पाया।

Exit mobile version