हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) के अंतर्गत पिछले लंबे समय से करीब 10 हजार पदों के नतीजे लंबित हैं। इनमें ग्रुप डी, कॉमर्स ग्रुप और पिछड़ा वर्ग के विशेष याचिकाकर्ता उम्मीदवार शामिल हैं।

आयोग की तरफ से अब इन सभी लंबित परिणामों को 30 जून तक घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। इससे हजारों उम्मीदवारों को नियुक्ति प्रक्रिया में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है।

कॉमर्स ग्रुप के 1290 पदों पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है, जबकि ग्रुप डी के 7596 पदों पर राज्य सरकार आयोग को चयन सूची भेजने का आग्रह कर चुकी है।

हरियाणा सरकार ने ग्रुप डी के 7596 पदों के लिए चयन सूची भेजने का आग्रह किया आयोग से पहले ही किया हुआ है। इन पदों के उम्मीदवार भी अंतिम परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे हैं। इसी तरह पिछड़े वर्ग के जिन याचिकाकर्ता उम्मीदवारों को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मेरिट में आने की राहत दी है, उन्हें भी रिजल्ट घोषित होने का इंतजार है।

ऐसे लगभग 1000 उम्मीदवार हो सकते हैं। चूंकि ग्रुप सी के पदों का रिजल्ट पहले ही घोषित हो चुका है, इसलिए इन पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों की चेकिंग चल रही है। जो याचिकाकर्ता अदालत पहुंचे थे, उनमें से किसी-किसी ने अपना पंजीकरण नंबर नहीं लिखा है।

विधानसभा चुनाव की घोषणा से मात्र दो घंटे पहले 16 अगस्त, 2024 को हरियाणा पुलिस सिपाही के 5600 पदों पर भर्ती का विज्ञापन हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रकाशित किया था। हालांकि तब कांग्रेस ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी मगर चयन आयोग के जवाब से चुनाव आयोग संतुष्ट हो गया था क्योंकि यह विज्ञापन चुनाव घोषित होने से पहले अपलोड हो गया था। विज्ञापन के तहत सीईटी पास उम्मीदवारों ने आवेदन भी कर दिया था। तब लग रहा था कि यह भर्ती जल्दी पूरी हो जाएगी।

10 महीने बीत चुके हैं, इन पदों के उम्मीदवार दौड़ की प्रैक्टिस कर रहे हैं, लिखित परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, मगर आयोग ने अभी तक प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई है। अब आयोग ने नए सीईटी के लिए वन टाइम पंजीकरण शुरू कर रखा है, इसलिए इस भर्ती के लिए युवाओं के दो समूह बन गए हैं।

एक समूह चाहता है कि यह भर्ती प्रक्रिया यहीं से आगे बढ़ाई जाए। दूसरा समूह चाहता है कि नए सीईटी के बाद अन्य युवाओं को भी इस भर्ती में मौका मिलना चाहिए, क्योंकि पुलिस सिपाही के इतने पदों की भर्ती सामान्य तौर पर नहीं आती है। इसलिए सभी को मौका मिलना चाहिए।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!