Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

सीआईए-1 टीम द्वारा हत्या के मामले में 1 साल से फरार चल रहा 10 हजार रुपये ईनामी आरोपी अवैध हथियार सहित गिरफ्तार

रोहतक पुलिस की टीम ने पुलिस अधीक्षक श्री उदय सिंह मीना के दिशा-निर्देशो के तहत छापेमारी करते हुए अति वांछित अपराधी व दस हजार रुपये ईनामी अपराधी प्रवीण उर्फ़ जेपीआर को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को कल पेश अदालत किया जाएगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

प्रभारी सीआईए-1 स्टाफ उप.नि. अनेश कुमार ने बताया कि स.उप.नि. संत कुमार के नेतृत्व में सीआईए-1 स्टाफ़ की टीम किलोई रिठाल रोड पर गश्त में मौजूद थी। दौराने गश्त सीआईए-1 स्टाफ की टीम ने गाँव किलोई की तरफ़ से पैदल आ रहे युवक को क़ाबू किया गया। युवक की पहचान प्रवीण उर्फ़ जेपीआर पुत्र कप्तान गांव भैसरु कला के रुप में हुई आरोपी के पास से एक देसी पिस्तौल व एक ज़िंदा रौंद  बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना सदर मे अभियोग अंकित कर गिरफ़्तार किया गया है। दौराने जाँच सामने आया कि आरोपी हत्या के मामलें में फरार चल रहा है। रोहतक पुलिस द्वारा आरोपी प्रवीण उर्फ़ जेपीआर पर दस हजार रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है तथा आरोपी रोहतक पुलिस के वांछित अपराधियो की सूची में शामिल है। इसके अतिरिक्त आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी एक मामला सांपला में दर्ज है।

हत्या की वारदात जिसमे आरोपी अति वांछित हैः-

आरोपी प्रवीण उर्फ़ जेपीआर दिनांक 15.05.2021 को अपने ही गाँव के धर्मबीर व अनिल उर्फ़ बिल्ली के साथ मोटरसाईकिल पर सवार होकर किलोई गांव के खेतो मे आए थे। जहां पर बैठकर तीनो युवकों ने एक साथ मिलकर शराब को सेवन किया। इस दौरान धर्मबीर की अनिल उर्फ़ बिल्ली के साथ कहासुनी हो गई। अनिल उर्फ़ बिल्ली ने प्रवीन उर्फ़ जेपीआर के साथ मिलकर परने से धर्मबीर का गला घोटकर हत्या कर दी थी व धर्मबीर की लाश को खेतों मे छोङकर दोनो आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। जिस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ थाना सदर मे धारा 302/201/34 भा.द.स. के तहत अभियोग संख्या 191/2021  अंकित है। वारदात में शामिल रहे आरोपी अनिल उर्फ़ बिल्ली को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। आरोपी प्रवीण उर्फ जेपीआर करीब एक साल से फरार चल रहा था।

Exit mobile version