Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक पुलिस के 10 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी सेवानिवृत्त,पुलिस लाईन में हुआ विदाई समारोह का आयोजन

रोहतक पुलिस में कार्यरत 10 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। पुलिस लाईन में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्री कृष्ण कुमार लोहचब ने पुलिस लाईन में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए उप.नि. जयभगवान, उप.नि. उमेद, उप.नि. शमशेर, उप.नि. सुरेशचन्द्र, उप.नि. प्रदीप, उप.नि. वजीर, उप.नि. विनोद, उप.नि. नरेन्द्र, मुख्य सिपाही निर्मला देवी व चतुर्थ श्रेणी कर्मी श्रीमती कृष्णा देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। जवान के साथ-2 परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। पुलिस विभाग में सम्मान पूर्वक  सेवानिवृत्त  होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुलिस विभाग में भी सहयोग देते रहे।

कल्याण निरीक्षक ने बताया कि गांव सुरहेटी (जिला झज्जर) निवासी उप.नि. जयभगवान ने पुलिस विभाग में सिपाही के पद पर भर्ती होकर 39 साल से ज्यादा समय तक विभाग में कार्य किया है। गांव भगवतीपुर निवासी उप.नि. उमेद ने पुलिस विभाग में 37 साल, गांव खरैंटी निवासी उप.नि. शमशेर ने 34 साल, गांव नैना तारापुर जिला सोनीपत निवासी उप.नि. सुरेशचन्द्र ने 34, गांव सोहटी (जिला सोनीपत) निवासी उप.नि. प्रदीप ने 34 साल, गांव कथूरा जिला सोनीपत निवासी उप.नि. वजीर सिंह ने 33 साल, गांव अजायब निवासी उप.नि. विनोद ने 33 साल, गांव थानाकलां जिला सोनीपत उप.नि. नरेन्द्र ने 33 साल, गांव दुलेहरा जिला झज्जर निवासी मुख्य सिपाही निर्मला देवी ने 20 साल व चतुर्थ श्रेणी कर्मी जनता कालोनी रोहतक निवासी श्रीमती कृष्णा देवी ने 25 साल से ज्यादा पुलिस विभाग मे कार्य किया है।

Exit mobile version