हरियाणा के रोहतक में अंगीठी की गैस से दम घुटने से 10 महीने की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता और भाई व बहन की हालत गंभीर है। परिवार बीती रात ठंड से बचने के लिए कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था। इसका पता तब चला जब रिश्तेदार का फोन आने पर पड़ोसी परिवार को देखने पहुंचा।

मृतक बच्ची की पहचान 10 वर्षीय बच्ची परी के रूप में हुई है। परी के माता-पिता और छोटे भाई-बहन की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें इलाज के लिए रोहतक PGI में भर्ती करवाया गया है।

गांव मोखरा निवासी अनेश कुमार (41) रोहतक की नई अनाज मंडी में आढ़ती है। अभी वह सुनारिया चौक के पास 38 वर्षीय पत्नी नीलम, 8 वर्षीय बेटी निशु, 4 वर्षीय बेटा मान और 10 महीने की बच्ची परी के साथ रह रहा था।

सोमवार रात को वह परिवार समेत कमरे में अंगीठी जलाकर सोया गया। देर रात उनके एक रिश्तेदार ने उन्हें फोन किया, लेकिन फोन रिसीव नहीं होने पर उसे किसी अनहोनी का अंदेशा हुआ। रिश्तेदार ने अनेश के पड़ोसियों के पास फोन किया।

इसके बाद पड़ोसियों ने अनेश के परिवार को संभाला। दरवाजा तोड़कर सभी को बेसुध हालात में बाहर निकाला गया। सभी को PGI लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने परी को मृत घोषित कर दिया।

थाना शिवाजी कालोनी SHO प्रदीप कुमार ने बताया कि रात को दम घुटने से बच्ची की मौत की सूचना मिली थी। 4 लोगों की हालत खराब है, जिनका उपचार चल रहा है। पुलिस जांच कर रही है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!