Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 10 जिले अब भी तप रहे:48 के पार पारा

हरियाणा में नौतपा के छठे दिन भीषण गर्मी का दौर जारी है। सूबे के 10 जिले ऐसे हैं, जहां दिन का अधिकतम तापमान 48 डिग्री के पार है। हालांकि, आज और कल कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे लू और तपती गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। मौसम में इस बदलाव से दिन के अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट आएगी।

महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान सर्वाधिक 49.4 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं, जींद में यह 49.1 और नूंह में 49.0 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान में 0.1 डिग्री की कमी आई है, लेकिन अभी भी यह सामान्य से 6 डिग्री ज्यादा है। देश के 15 शहरों में तापमान 48 डिग्री के ऊपर रहा, जिनमें 10 शहर हरियाणा के हैं।

बुधवार को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सूचना के अनुसार, रोहतक, सोनीपत, कैथल, हिसार में हल्की बारिश हुई है।

दिन के पारे के साथ ही सूबे के कई जिलों में रातें भी अब तपने लगी हैं। 24 घंटे के दौरान नारनौल में रात का न्यूनतम तापमान 33.1 डिग्री तक पहुंच गया है, जो सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, यह मई माह में अब तक का रिकॉर्ड पारा है।

Exit mobile version