Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

आज भी रोहतक में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, एक महिला मिली संक्रमित

दूसरे दिन लगातार बुधवार को सेक्टर 1 निवासी 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। कल पोलंगी की 58 वर्षीय एक महिला संक्रमित मिली। अब तक इस महामारी से दम तोड़ने वालों की संख्या 562 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, कल जिले के सेक्टर 1 में रहने वाले व्यक्ति की महामारी से मौत हो गई। जबकि पोलंगी की एक महिला संक्रमित मिली है। विभाग ने दिन भर में 384 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, 69 लोगों को अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोरोना के पांच सक्रिय मरीज हैं। ये सभी मरीज घरों पर एकांतवास में उपचाराधीन हैं। वहीं, संक्रमण दर 5.42 प्रतिशत व रिकवरी रेट 97.80 प्रतिशत है। इधर, वैक्सीनेशन अभियान के तहत बुधवार को 56 लोगों को पहली व 14 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। जिले में अब तक 3,89,193 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।

Exit mobile version