HSNCB रोहतक की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की है। टीम ने सुराग जुटाते हुए पाड़ा मोहल्ला एरिया में छापेमारी की। जहां पर नशा तस्करी का संदेह था। वहां से आरोपी पाड़ा मोहल्ला निवासी प्रवीण उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया। वहीं मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजेश फोगाट की मौजूदगी में तलाशी ली।

उसके कब्जे से 18 बोतल नशीली दवाई विन्सेरेक्स बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना पुरानी सब्जी मंडी रोहतक में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बतलाया कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर अन्य सप्लायर्स व सप्लाई के बारे पता करके उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नशा तस्करी में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही आमजन से अपील की कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ दिखाई दे तो हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!