रोहतक पुलिस में कार्यरत 09 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी आज पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए है। उप पुलिस अधीक्षक सांपला श्री यशपाल सिंह, उप.नि. नरेश कुमार, उप.नि. हिम्मत सिंह, उप.नि. सुमेर, उप.नि. विजयपाल, उप.नि. सुखदर्शन, मुख्य सिपाही रविन्द्र, मुख्य सिपाही सत्यवान व मुख्य सिपाही सुरेन्द्र आज सेवानिवृत हुए है। पुलिस लाईन में आयोजित विदाई समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक श्रीमती मेधा भूषण ने सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों/कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य व स्वास्थ्य की कामना करते हुए सेवानिवृत्त हुए अधिकारियो/कर्मचारियो को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया है। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहतक ने कहा कि सेवानिवृत्त हुए पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपने जीवन के सबसे कीमती समय पुलिस विभाग को समर्पित किया है। पुलिस विभाग उनका हमेशा ऋणी रहेगा। पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों ने पुलिस विभाग में विभिन्न पदों पर रहकर कर्तव्यनिष्ठा व ईमानदारी से अपना कार्य किया है। पुलिस विभाग की नौकरी कठिन नौकरियों मे से एक है। जवान के साथ-2 परिवार को भी संघर्ष करना पड़ता है। पुलिस विभाग में सम्मान पूर्वक  सेवानिवृत्त  होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी पुलिस विभाग में भी सहयोग देते रहे।

कल्याण निरीक्षक ने बताया कि दमदमा (गुरग्राम) के रहने वाले उप पुलिस अधीक्षक सांपला श्री यशपाल सिंह ने पुलिस 29 साल से ज्यादा समय पुलिस विभाग मे नौकरी की है। यशपाल सिंह कई जिलो मे उप पुलिस अधीक्षक, प्रभारी थाना व सीआईए इंचार्ज रहे है। फरीदाबाद हाल शिव कॉलोनी सोनीपत निवासी उप.नि. नरेश ने 34 साल से ज्यादा समय तक विभाग में कार्य किया है। गांव खेवडा जिला सोनीपत हाल कमला नगर रोहतक उप.नि. हिम्मत सिंह ने पुलिस विभाग में 34 साल, गांव टिटौली निवासी उप.नि. सुमेर ने 34 साल, गांव गुहणा जिला सोनीपत निवासी विजयपाल ने 34 साल, गांव खुब्रु जिला सोनीपत निवासी उप.नि. सुखदर्शन ने 34 साल, गांव मुनदा जिला झज्जर निवासी मुख्य सिपाही रविन्द्र ने 19 साल, गांव खरसिया जिला जींद निवासी मुख्य सिपाही सत्यवान ने 19 साल व पुराना इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी रोहतक निवासी मुख्य सिपाही सुरेन्द्र ने 19 साल से ज्यादा पुलिस विभाग मे कार्य किया है।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!