हरियाणा में वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों के घरों को ग्रीन स्टार हाउस का दर्जा दिया जाएगा। अन्य लोग भी वैक्सीन लगवाने के प्रति प्रोत्साहित हों, इसके मद्देनजर प्रदेश सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य की 92 नगरपालिकाओं में कार्यरत सभी कर्मियों का भी टीकाकरण किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में ये आदेश जारी किए हैं। विज ने बताया कि कोविड के दौरान अच्छा कार्य करने वाले विभाग के कर्मियों को राज्य पर व जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। फतेहाबाद, हिसार, नारनौल, कुरुक्षेत्र, चरखी-दादरी, कैथल, झज्जर व पलवल में 8 नई मोलीक्यूलर प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश में 1.73 करोड लोगों की स्क्रीनिंग की गई है, जिसमें से 65 प्रतिशत लोगों में आईएलआई (इन्फ्यूंजा लाइक इलनेस) लक्षण पाया गया है।

