सुभाष नगर से बुधवार सुबह स्कूल के लिए निकला पंद्रह वर्षीय दसवीं का छात्र दोपहर बाद तक घर नहीं पहुंचा घर वालों के लिए परेशानी का विषय बन गया। जब काफी देर तक घर नहीं आया तो परिजनों ने तलाश शुरू कर दी।
छात्र के पिता सुभाष नगर निवासी विनोद भारद्वाज ने बताया कि उनका बेटा दसवीं का छात्र है। वह सुबह पौने आठ बजे बजरंग भवन फाटक के पास स्थित स्कूल जाने के लिए निकला था। जब उनका बीटा दोपहर तक घर नहीं पहुंचा तो उन्हें चिंता हुई। जब उन्होंने स्कूल में पता किया तो पता लगा कि वो आज स्कूल पहुंचा ही नहीं। इतनी जानकारी पाते ही उन्होंने हर संभावित स्थानों पर उसकी तलाश शुरू कर दी। फिर कुछ समय बाद माडल टाउन चौकी में बेटे के लापता होने की शिकायत दी। शाम करीब साढ़े छह बजे छात्र के मिलने की सूचना मिली और पुलिस द्वारा पूछताछ में छात्र ने बताया कि बजरंग भवन फाटक के पास एक युवक ने उसे फोन देकर समय बताने को कहा और जैसे ही उसने मोबाइल स्क्रीन पर देखा वह तभी बेहोश हो गया। इसके बाद उसने खुद को शाम साढ़े छह बजे रेलवे स्टेशन पर पाया।
